Monday, 13 July 2015
Friday, 10 July 2015
फेसबुक से कर सकेंगे फ्रेंड्स को ट्रैक
फेसबुक भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। फेसबुक अपने यूजर्स के लिए नए फीचर जोड़ता रहता है।ऐसा ही एक फीचर है जिससे आप अपने दोस्तों को ट्रेक कर सकेंगे। इस फीचर से आपको यह पता चल सकेगा कि आपके फ्रेंड्स किस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और किस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं। इस फीचर पर आपको लगातार ट्रेकिंग रिकॉर्ड देखने मिलेगा।
28 की उम्र में 8 करोड़ का मालिक बन गया कॉन्स्टेबल
कॉस्टेबल की अवैध कमाई का खुलासा तब हुआ जब जबीन के भाईयों और उनके पिता को कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी के रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जबीन कोच्चि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन सेक्शन में काम करता था। जबीन और उसके एक रिश्तेदार नौशाद ने कथित तौर पर डेढ़ साल में दुबई से 1700 से 1800 किलो सोने की तस्करी की। इसकी बाजार कीमत 400 करोड़ रूपये के पास आंकी गई है।
25 मई को हुए भंडाफोड़ के बाद से अभी तक की गई कार्रवाई में 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कस्टम अधिकारियों ने इस रैकेट की कार्य प्रणाली के बारे में बताया कि तस्करी के जरिए लाये गए सोने को यात्री एयरपोर्ट के इमिग्रेशन हॉल से लगे टॉइलेट में छुपा दिया करते थे। जबीन इस सोने को बाहर खड़ी पार्क में पहुंचाता था और वहां से उसका भाई सोना लेकर घर पहुंचा देता था जहां से उसका पिता ए. के. बशीर इस सोने को बाजार में बेचा करता था।
निरथ में बस गिरी, 6 की मौत, 17 घायल.........
ज्यूरी से शिमला जा रही एक निजी बस के खड्ड में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार पुरूष और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 17 घायल हुए हैं, हादसा सुबह करीब सात निरथ के पास मशाडा नामक जगह पर हुआ,बस भद्राश पुल से नीचे खड्ड में जा गिरी। चीखो-पुकार के बीच तत्काल वहां साथ लगते गांव के लोगों ने राहत का कार्य शुरू किया। जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है।
Subscribe to:
Posts (Atom)

