Pages

Wednesday, 8 July 2015

सड़क पर होने लगी सोने-चांदी के जेवरात और मोतियों की बरसात.......!

बहराइच (9 जुलाई) : सड़क पर दौड़ते वाहनों से नोटों की बरसात के किस्से तो आपने पहले भी सुने होंगे। लेकिन सड़क पर सोने, चांदी और मोतियों के जेवरात की बौछार होने लगे तो आप क्या कहेंगे।
ऐसा ही कुछ हुआ यूपी के बहराइच के बेगमपुर कस्बे में। दरअसल रूपईडीहा की ओर से एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे। बाइक पर ही उन्होंने पीछे एक बोरी बांध रखी थी जिसमें जेवरात भरे हुए थे। इसी बोरी से कम से कम एक किलोमीटर तक गहनों और मोतियों के दानों की बरसात होती रही।
ये नज़ारा देखकर सड़क पर चल रहे लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। बस फिर क्या था लोगों में सड़क पर बिखरे जेवरात और मोती लूटने की होड़ लग गई। लोग सड़क पर बैठ कर इन्हें ऐसे बीन रहे थे जैसे कि कूड़ा बीनने वाले करते हैं। इसकी वजह से सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मुश्किल से जाम हटवाया। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये जेवरात किसके हैं और कहां ले जाए जा रहे थे।

चश्मदीदों के मुताबिक कुछ लोगों ने बाइक सवारों को रूकने के लिए आवाज़ भी दी। लेकिन उन्होंने बाइक की स्पीड और तेज़ कर दी। खबर मिलने के बाद रामगांव थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस को शक है कि ये जेवरात चोरी या तस्करी के भी हो सकते हैं।

लड़की को घूर-घूर कर देखने के लिए छात्र को साथियों ने पीट-पीट कर मार डाला -

 मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक स्कूल के परिसर में 13 वर्षीय किशोर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उस पर लड़की को घूरने का आरोप था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में स्कूल परिसर में इस तरह की यह दूसरी वारदात है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक किरण गोराक्ष सोनावने कक्षा 7 वीं का छात्र था। वह संगमनेर तहसील के राजापुर में स्थित नूतन स्कूल में पढ़ रहा था। स्कूल का प्रबंधन प्रगतिक शिक्षा संस्थान के हाथों में है। संगमनेर पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक 8-9 छात्रों ने गोराक्ष को पकड़ा और उसका सिर बैंच पर दे मारा। इसके बाद उसके सिर को पेड़ पर दे मारा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक गोराक्ष पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि वह लड़की को घूरता था।
जानलेवा हमले की यह घटना 26 जून की है। हमले के बाद गोराक्ष को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक जुलाई को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पहले तो इसे दुर्घटना का मामला बताया गया लेकिन मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 से 9 छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302(34) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से तीन की पहचान हो गई है जबकि अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
उधर गोराक्ष की मां का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या बदला लेने की भावना से की गई है। उसने कभी लड़कियों ने नहीं घूरा। वह तो लड़कियों को अपनी बहन जैसी समझता था। एक जुलाई को जलगांव की एक स्कूल परिसर में हुए हंगामे के चलते पांचवी कक्षा के छात्र की मौत हो गई थी। 11 वर्षीय किशोर रघू चव्हाण गिराड स्थित जवाहर विद्यालय का छात्र था।

कक्षा 8 के छात्र राजस के सवालों से प्रभावित हुए RBI गवर्नर रघुराम राजन -

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को आठवीं कक्षा के एक छात्र के सवालों ने बहुत प्रभावित किया। डोम्बिवली ईस्ट स्कूल के छात्र राजस ने राजन से पूछा था कि भारतीय पॉलिसी कब इतनी अहमियत हासिल कर सकेगी कि इससे अन्य देशों पर असर पड़ सके। राजस ने कहा, "अमरीका के दरों में कटौती करने की महज अफवाह भर से ही भारतीय मुद्रा की कीमतें गिर जाती हैं, ऎसा कब होगा कि भारतीय पॉलिसी अन्य देशों पर प्रभावित कर सकेगी?"
राजस के इस सवाल पर राजन ने कहा कि भारत को ऎसा देश नहीं बनना चाहिए कि उसकी पॉलिसयों से किसी भी देश पर नकारात्मक प्रभाव पड़े। राजन ने कहा, "मैं हमेशा से ही कहता आया हूं कि अमरीका को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि उनकी पॉलिसियों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। हमें ऎसा देश नहीं बनना चाहिए कि हमारी नीतियों का विश्व पर नकारात्मक असर पड़े।"
राजन ने कहा कि भारत अगले 10 सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम ताकत बन जाएगा और इसकी व्यापार नीतियां अन्य देशों को प्रभावित करेंगी। राजन ने राजस से कहा, "मुझे उम्मीद है कि जब तक तुम मेरी उम्र में पहुंचोगे तब तक हम विश्व की दूसरी या तीसरी सबसे महान अर्थव्यवस्था बन चुके होंगे और उस समय तुम बतौर आरबीआई गवर्नर ऎसी नीतियां तैयार करोगे जिससे ना केवल भारत पर बल्कि विश्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।"

बाघा बोर्डर का सारा माहौल कैसे बदला बता रहें हैं ये जनाब............!

बोर्डर यानी सीमा का नाम दिमाग में आते ही कुछ सैनिक, देशभक्ति, भारत माता की जय, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे से गूंजने लगते हैं लेकिन ईस्ट इंडिया कॉमेडी के कॉमेडियन अतुल खत्री आज आपको बाघा बोर्डर का ऐसा सीन बताऐंगे जिसे सुनकर नारे नहीं बल्कि ठहाके लगाए जाऐंगे.

इन डॉक्टर साहब ने बताए चूतिया होने के कुछ लक्षण. कहीं आप भी तो नहीं?

क्या आप सस्ती चीज़े लेकर उसे मंहगा बताते हैं, छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों या सिगरेट पीने वाली लड़कियों को ये सोचकर लाइन मारते हैं कि वो आसानी से पट जाएंगी. दोस्तों को भगवान का डर दिखा कर उन्हें आगे सेंड करने वाले मेसेज भेजते हैं, या फिर किसी स्मार्ट मॉडल की तस्वीर को प्रोफाइल पिक बनाकर लड़कियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते हैं. अगर आप ये सब करते हैं तो, “जनाब आप चूतिया है” सही में! ये मैं नहीं कह रहा. ये तो इन डॉक्टर साहब का कहना है. इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद ही समझ जाएंगे की चूतिया कौन होता है?

रोज़मर्रा के इन कामों को आज तक आप गलत करते आ रहे थे, हम बताएंगे आपको सही तरीका

अगर आप भी तरबूज़ को बीच से काटते हैं तो जनाब आप गलत करते हैं. क्योंकि तरबूज़ को इस तरह से काटना चाहिए जैसा इस तस्वीर में दिखाया गया है.