Pages

Wednesday, 1 July 2015

मिस्र में सैन्य चौकियों पर आतंकी हमले, 60 जवानों की मौत

काहिरा (1 जुलाई) : मिस्र के अशांत सिनाई प्रायद्वीप में आतंकवादियों ने सेना की अलग-अलग चौकियों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इन हमलों में कम से कम 60 सैनिकों के मारे जाने की ख़बर है। हमलों में आत्मघाती हमलावरों और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
मिस्र के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सेना और पुलिस ने हमलावरों के ख़िलाफ़ बड़ा अभियान छेड़ा है। ज़मीन पर कार्रवाई के साथ विमानों का भी सहारा लिया जा रहा है।
नार्थ सिनाई के शेख जुवैद शहर में आंतकी हमलों में आत्मघाती कार बमों और हथियारों से सुरक्षा चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा।
दो दिन पहले ही मिस्र के महाभियोजक हिशाम बरकत की एक कार बम हमले में की हत्या कर दी गई थी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने एक दिन पहले आतंकवादियों के सफाये के लिए बड़ा अभियान चलाने की बात कही थी। जनवरी 2011 में पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को क्रांति के जरिए सत्ता से बेदखल किये जाने के बाद मिस्र में नार्थ सिनाई में कई हिंसक हमले हो चुके हैं।

No comments:

Post a Comment