Pages

Friday, 26 June 2015

शादी में दुल्हे को छोड़ कर भागी घोड़ी, वीडियो हुआ वायरल -

मुंबई। इन दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई की सड़कों पर भागती एक घोड़ी का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में घोड़ी सड़क पर इधर-उधर दौड़ती दिख रही है। दरअसल यह घोड़ी एक शादी में जा रही थी लेकिन अचानक बिदक गई और भागने लगी।
भागते-भागते वर्ली सी लिंक पहुंची और टोल प्लाजा पार कर लिया। जिसे देख कर टोल पर काम कर रहे कर्मचारी भी हैरान हो गए। भागते-भागते घोड़ी अचानक से सड़क पर खड़ी हो गई जिससे वर्ली सी लिंक पर काफी देर तक ट्रफिक जाम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को पायल नाम की इस घोड़ी को एक शादी समारोह के लिए ले जाया जा रहा था तभी अचानक रास्ते में वह बिदक गई। जिसके कारण उसपर सवार शख्स नीचे गिर गया और उसकी टांग टूट गई। पायल मौका देख कर वहां से भाग गई। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया। यह सारा वाकया वर्ली सी लिंक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जो अब वायरल हो गया है।
by Patrika 

No comments:

Post a Comment