Pages

Friday, 26 June 2015

बिना जल तड़प-तड़प कर मर गई ब्ल्यू व्हेल

मुंबई। पानी के तेज बहाव के कारण समुद्र से बाहर आने वाली ब्ल्यू व्हेल को तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मुंबई से तकरीबन 110 किलो मीटर दूर अलीबाग के समंदर में 42 फुट की व्हेल मछली बाहर आ गई थी। नौसेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उसे गहरे समंदर में वापस ले जाने की 12 घंटे तक कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और व्हेल ने दम तोड़ दिया।
बहाव के कारण बुधवार को 42 फीट लंबी व्हेल मुंबई के रेवडांडा तट पर करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर तक आ गई। वन अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंन समुद्री जीव वैज्ञानिकों से मदद मांगी।
सूचना मिलने के बाद वहां नौसेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और व्हेल को समुद्र में दुबारा डालने की कोशिश की लेकिन वे असफल हो गए और व्हेल ने दम तोड़ दिया। व्हेल के मरने के बाद उसे उसी बीच पर दफन कर दिया गया।
- By Patrika

No comments:

Post a Comment